जीवन की राह

अरुणिता
द्वारा -
0

 जीवन की राह पर इंसानों को रिश्तें बदलते देखा है

कुछ किस्मत में होते हैं कुछ जुड़ते चले जाते है

जो देते है सदैव साथ बुरे वक्त में

 साथ छोड़ते देखा है

कहीं भरोसा टूटा बदलतें रिश्तें के सब रंग देख लिए

आज अभिमान करने वालो को नीचे सर झुकाए देखा है

सफलता जिसे भी मिल जाती उसे गुरूर करते देखा है

आज की दुनियां में सबको अपनी अपनी पड़ी है

हर मानव अपने अनुसार चलता राह चलता जा रहा है

आज बदलते रिश्तों में जलन क्रोध अह भी आ गया

अपनापन तो नहीँ रिश्तों में दिखावा आ गया

रंग बदलती दुनिया में अब रिश्तें बदलने लगे है

वक्त के साथ लोंगो के व्यवहार  बदलते देखा है

तारीफ करते है सामने पीछे बुराई करते हुए देखा

रंग बदलती दुनियां में बदलते रिश्तें देखे है

 

 पूनम गुप्ता

भोपाल, मध्यप्रदेश

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!