चाँद पर चन्द्रयान

अरुणिता
द्वारा -
0

 


देखो देखो भारत ने रच दिया फिर एक नया इतिहास,

बड़ी कठिनाइयों के बाद चांद पर पहुंच गया चंद्रयान।


चांद को सुना करते थे हम कविता कहानियों में,

किस्सों से निकाल कर अब हकीकत बन गया है चांद।


इसरो के वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत की है,

चांद तक पहुंचाने की तरकीब जुटाई है।


कड़ी मेहनत कर दो बार हुए असफल,

तीसरी बार सफलता की सीढ़ी चढ़ चूमे गगन।


चंद्रयान-3 की सफलता ने देश का गौरव बढ़ाया है,

भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने फिर नाम कमाया है।


चांद पर तिरंगा फहराकर तिरंगे का मान बढ़ाया है,

भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत का मान सम्मान बढ़ाया है।


चारों ओर विश्व में भारत की हो रही वाह वाहई,

सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को दिल दे रहा हार्दिक बधाई।

 

नीतू रवि गर्ग

चरथावल मुजफ्फरनगर

 उत्तरप्रदेश


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!